Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : दो घरों में चोरी, नगद समेत हजारों की संपत्ति ले उड़े चोर


सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर उत्तर पंचायत वार्ड संख्या-2 में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगद रुपये, कपड़े, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार चोरों ने सबसे पहले उपेंद्र यादव के घर को निशाना बनाया। पीड़ित उपेंद्र यादव ने बताया कि उनके घर से करीब पांच हजार रुपये नगद, कपड़े और बर्तन सहित कई सामान चोरी हो गए। इसके बाद चोरों ने अमरेंद्र यादव के घर का ताला तोड़कर लगभग 10 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

अमरेंद्र यादव ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। सुबह उठने पर देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। आवाज देने पर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा खोला। इसके बाद बगल के कमरे का ताला टूटा मिला तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर नगद रुपये सहित कई सामान गायब मिले।

ग्रामीणों के अनुसार चोरी के बाद चोर घर से बक्सा उठाकर करीब 200 मीटर दूर मकई के खेत में फेंक गए। सुबह खेत में पड़े बक्से पर ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पीड़ित परिवार को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रतापगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं