Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : सीएचसी में गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

“हमारी नर्सें, हमारा भविष्य” थीम के साथ नर्सों के योगदान को किया गया सम्मानित


सुपौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापगंज में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह एवं डॉ. ललित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक एवं “लेडी विद लैंप” के नाम से प्रसिद्ध फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के सभी एएनएम एवं नर्सिंग स्टाफ ने केक काटकर फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती मनाई। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिवर्ष 12 मई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सों के कौशल, करुणा एवं निरंतर सेवा के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर है।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2026 के अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की थीम “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य — सशक्त नर्सें जीवन बचाती हैं” रखी गई है। इस थीम के माध्यम से नर्सों को सम्मान, सुरक्षा, सहयोग एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

चिकित्सकों ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की मजबूत आधारशिला हैं। वे मरीजों की देखभाल, स्वास्थ्य शिक्षा, रोग निवारण, उपचार एवं पुनर्वास में अहम भूमिका निभाती हैं। कठिन परिस्थितियों में भी नर्सें सेवा, सहानुभूति और समर्पण के साथ मरीजों एवं उनके परिजनों का सहयोग करती हैं।

वक्ताओं ने कहा कि नर्सें केवल बीमार लोगों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि लोगों को बीमारियों से बचाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लंबे कार्य घंटे, मानसिक दबाव एवं संक्रमण के खतरे के बावजूद वे लगातार मानवता की सेवा में जुटी रहती हैं। इस मौके पर हेल्थ मैनेजर सुजीत कुमार पंकज, राजकुमार चौधरी, स्वास्थ्य केंद्र के सभी एएनएम, स्टाफ नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित 

कोई टिप्पणी नहीं