Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : कमलपुर में डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी फॉर विमेन सेंटर का उद्घाटन


सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के कमलपुर स्थित हरिपुर एवं डगमारा गांव में “डिजिटल फाइनेंशियल लिटरेसी फॉर विमेन सेंटर” का उद्घाटन ज्ञान सेवा भारती संस्थान के सचिव सुशील कुमार झा एवं मुखिया श्री प्रकाश चंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल क्रांति का दौर है और महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि यह सेंटर महिलाओं को केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं देगा, बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में भी प्रेरित करेगा।

बताया गया कि सेंटर का संचालन Tata Trusts के सहयोग से किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल तकनीक, ऑनलाइन वित्तीय सेवाओं तथा आधुनिक बैंकिंग प्रणाली की जानकारी देकर उन्हें जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और डिजिटल शिक्षा एवं वित्तीय साक्षरता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, एटीएम उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल सुरक्षा, साइबर फ्रॉड से बचाव, सरकारी डिजिटल सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार का सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। कई महिलाओं ने बताया कि डिजिटल जानकारी के अभाव में उन्हें बैंकिंग एवं सरकारी सेवाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वे स्वयं डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सकेंगी।

वहीं जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल साक्षरता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। महिलाओं को तकनीक से जोड़कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने संस्थान एवं टाटा ट्रस्ट के इस प्रयास को समाजहित में सराहनीय कदम बताया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं