Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : थाना परिसर में 12 मामलों में जब्त 147.7 लीटर अवैध शराब का हुआ विनिष्टीकरण



सुपौल। शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत सोमवार को त्रिवेणीगंज थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया। जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट की निगरानी में संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के अलग-अलग 12 कांडों में जब्त कुल 147.7 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब को विधिवत गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में पूरी की गई।

इस दौरान अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद रहीं, जबकि थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने भी कार्रवाई की निगरानी की। अधिकारियों ने सभी शराब की बोतलों एवं कंटेनरों को तोड़कर गड्ढे में डालते हुए नियमानुसार नष्ट कराया।

अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग 12 मामलों में जब्त अवैध देशी चुलाई शराब को जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार विधिवत विनष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने तथा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

गौरतलब है कि शराबबंदी लागू होने के बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। जब्त शराब को न्यायालय की अनुमति एवं जिलाधिकारी के आदेश के बाद नियमानुसार नष्ट किया जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे सख्त कदमों से अवैध शराब कारोबारियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

कोई टिप्पणी नहीं