Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

संभावित बाढ़-2026 को लेकर किशनपुर व सरायगढ़ अंचल का संयुक्त निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश



सुपौल। संभावित बाढ़-2026 के मद्देनज़र बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा एवं निरीक्षण के लिए मंगलवार को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मो. तारिक के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम ने किशनपुर एवं सरायगढ़ अंचल का संयुक्त निरीक्षण किया। टीम में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी चंद्रभूषण कुमार एवं जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के प्रोग्रामर शैलेन्द्र कुमार भी शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं तथा विभिन्न आपदा प्रबंधन गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर नए लाभुकों की प्रविष्टि प्राथमिकता के आधार पर की जाए तथा सभी लंबित प्रविष्टियों को अगले दो दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए।

अधिकारियों ने नावों के निबंधन एवं सत्यापन कार्य में तेजी लाने, आवश्यक अभिलेखों का अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने तथा बाढ़ के दौरान उपयोग में आने वाले संसाधनों की उपलब्धता की भी समीक्षा की। साथ ही सामुदायिक रसोई केंद्रों के संचालन हेतु विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उनके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अपर समाहर्ता मो. तारिक ने कहा कि बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित हो सके तथा आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान संबंधित अंचलों के अंचल अधिकारी, सभी राजस्व कर्मचारी एवं आपदा प्रबंधन कार्यों में लगे कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं