Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश



सुपौल। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना द्वारा विज्ञापन संख्या-01/2026 के अंतर्गत आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा 24 जून 2026 को सुपौल जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों, जोनल दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग की।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने परीक्षा संचालन से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

ब्रीफिंग के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच, परीक्षा केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित प्राप्ति एवं वितरण, प्रतिबंधित सामग्रियों पर रोक, सुदृढ़ वीक्षण व्यवस्था तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में कदाचार अथवा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं