Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : 22वां जिला एथलेटिक्स मीट संपन्न, 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम



सुपौल। ललित नारायण विज्ञान महाविद्यालय परिसर में बुधवार को 22वां सुपौल जिला एथलेटिक्स मीट-2026 का भव्य आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए करीब 500 पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर मैदान में उत्साह, जोश और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि त्रिवेणीगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सोनम रानी ने झंडोत्तोलन कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सूर्य नारायण प्रसाद यादव, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि योगेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि सिकंदर सरदार, समाजसेवी चंद्र नारायण यादव, जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष छोटे लाल यादव, दीपक कामत तथा कॉमरेड नीतू सिंह यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

खिलाड़ियों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सर्वेश झा ने त्रिवेणीगंज में खेल संसाधनों की कमी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक खेल मैदान और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विधायक से खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की।

जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ सर्राफ ने कहा कि संघ ने सुपौल जिले में एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि त्रिवेणीगंज की धरती ने दिनेश कुमार, शकल देव कुमार, दीपिका झा और दीपिका टंडन जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आधुनिक खेल सुविधाएं मिलने पर यहां से और भी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।

मुख्य अतिथि विधायक सोनम रानी ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि त्रिवेणीगंज में राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी सुविधाओं से युक्त खेल मैदान विकसित कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला एथलेटिक्स संघ के तकनीकी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, संजय झा, दिनेश कुमार यादव, विकास कुमार, दीपिका, रंजन सहाय, रामदेव मेहता, त्रिलोक कुमार, जिब्राइल, अभिजीत, रिया सिंह, स्नेहा गुप्ता, अमन कुमार, हरे कृष्णा पासवान, अभिषेक कुमार, सिद्धार्थ कुमार, नंदकिशोर कुमार, अभिमन्यु कुमार, शंभू कुमार, नागेंद्र कुमार और राहुल कुमार सहित कई लोगों ने सक्रिय योगदान दिया। दिनभर चले इस एथलेटिक्स महाकुंभ ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने और नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं