Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

2.37 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 27.23 करोड़ रुपये, डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित




सुपौल। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बुधवार को बड़ी सौगात मिली। राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यभर के 94,29,698 लाभार्थियों के खातों में 1100 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 1096.44 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

इस क्रम में सुपौल जिले के 2,37,378 लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल 27 करोड़ 23 लाख 42 हजार 600 रुपये की पेंशन राशि भेजी गई। इससे जिले के वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 1,55,746 लाभार्थी, 18,15,41,400 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना : 44,619 लाभार्थी, 4,92,55,300 रुपये,  लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना : 10,454 लाभार्थी, 1,19,04,400 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना : 12,313 लाभार्थी, 1,37,50,000 रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना : 13,516 लाभार्थी, 1,50,85,200 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना : 730 लाभार्थी, 8,06,300 रुपये का वितरण किया गया। 

मुख्यमंत्री द्वारा पेंशन राशि हस्तांतरण के सीधा प्रसारण को देखने के लिए जिला मुख्यालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 100 से अधिक लाभार्थी शामिल हुए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, निदेशक एनईपी-डीआरडीए अनित कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के प्रभारी दिवेश कुमार शर्मा समेत कई जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने समय पर पेंशन राशि उनके खातों में भेजने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिकारियों ने कहा कि डीबीटी व्यवस्था से पेंशन वितरण में पारदर्शिता आई है और लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खातों में राशि प्राप्त हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं