Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जनसंवाद में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 25 आवेदन प्राप्त



सुपौल। समाहरणालय परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन ने आमजनों से आवेदन प्राप्त किए।

जनसंवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 25 आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, विकास योजनाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मामले शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। जिला प्रशासन ने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों की विभागवार समीक्षा कर नियमानुसार शीघ्र निष्पादन की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं