Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को वितरित किए गए स्वच्छता किट

 


सुपौल। महिला एवं बाल विकास निगम सुपौल के तत्वावधान में जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को पिपरा प्रखंड स्थित भीमराव अंबेडकर बालिका विद्यालय में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक रुपम कुमारी ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने छात्राओं को माहवारी के दौरान व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि माहवारी के समय नियमित रूप से सैनिटरी पैड बदलना चाहिए तथा पैड बदलने से पहले और बाद में साबुन से हाथ धोना आवश्यक है। उन्होंने माहवारी से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की।

लैंगिक विशेषज्ञ नितु कुमारी ने छात्राओं से कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे लेकर किसी प्रकार का संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने बालिकाओं को सलाह दी कि पहली बार माहवारी आने पर अपनी माता, अभिभावक या विश्वसनीय महिला से अवश्य जानकारी साझा करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला परियोजना प्रबंधक रुपम कुमारी ने कहा कि माहवारी महिलाओं के जीवन का स्वाभाविक एवं सम्मानजनक हिस्सा है। पहली बार माहवारी आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने छात्राओं को सैनिटरी नेपकिन का उपयोग करने, साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन करने तथा हरी साग-सब्जियों को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट वितरित की गई।


इस अवसर पर जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार, लैंगिक विशेषज्ञ नितु कुमारी, मोहम्मद तारिक सिद्दीकी, लेखा सहायक सुशांत कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर सौरभ कुमार, महिला पर्यवेक्षिका किरण कुमारी सहित विद्यालय की छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं