Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : डगमारा पुलिस ने 4.13 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार



सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के डगमारा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4.13 ग्राम स्मैक (सूखा नशा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी डगमारा चौक और ठेहो चौक के बीच की गई। थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि क्षेत्र में स्मैक की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिलने के बाद एएसआई अमरेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध युवक का पीछा किया और कुनौली-निर्मली रिंग बांध मार्ग पर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार यादव, पिता स्वर्गीय बुद्ध नारायण यादव, निवासी ठेहो आनंदपुर, थाना डगमारा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.13 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में डगमारा थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए सुपौल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। छापेमारी अभियान में एएसआई अमरेश कुमार सहित डगमारा थाना के कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं