सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र स्थित अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता राजस्व अधिकारी राकेश रंजन ने की।
राजस्व अधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की उपस्थिति में उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद की गई। इस दौरान कुल 6 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि 3 नए आवेदन प्राप्त हुए। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में इन मामलों की सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को अगली तिथि निर्धारित कर दी गई।
उन्होंने बताया कि भूमि विवादों के शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। प्राप्त आवेदनों पर दोनों पक्षों की बात सुनने और दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
राजस्व अधिकारी ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि छोटे-छोटे भूमि विवादों का समाधान आपसी सहमति और ग्राम स्तर पर बैठकर करने का प्रयास करें, ताकि लोगों को न्यायालय या अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
इस अवसर पर भपटियाही थाना के एएसआई सुरेश साह, राजस्व कर्मचारी मो. इसराफिल अहमद, अमित कुमार, प्रभात कुमार, पुतुल आनंद, दशरथ मरैया सहित भूमि विवाद से जुड़े कई पक्षकार एवं स्थानीय लोग उपस्थित

कोई टिप्पणी नहीं