Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : ई-किसान भवन में किसानों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन, पीएम किसान की किस्त हुई जारी


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन, सरायगढ़-भपटियाही में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। किसानों ने लाइव प्रसारण को ध्यानपूर्वक सुना और योजना से मिलने वाले लाभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) कृष्ण कुमार सुधांशु ने किसानों से सरकार की कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर आत्मा अध्यक्ष शिव राम यादव, मुखिया विजय यादव, राम प्रसाद मंडल, सूर्य नारायण मेहता, सुभाष कामत, एटीएम भागवत प्रसाद यादव, कृषि समन्वयक वीरेंद्र कुमार, श्याम कुमार भारती सहित कई किसान एवं कृषि विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं