Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ, 72 हजार बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की


सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के कर्मेनियाँ गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-39 पर रविवार को पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। यह अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।

इस अवसर पर एसडीएम अभिषेक कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से असुरक्षित न रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान को पूरी गंभीरता के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया।

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एस. अदीब अहमद ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रखंड में 130 घर-घर भ्रमण टीम, 20 ट्रांजिट टीम, 12 सब-डिपो तथा 44 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभियान के दौरान प्रखंड के करीब 72 हजार बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए लगभग 62 हजार घरों का भ्रमण किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमन कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी गुप्ता, परिवार नियोजन काउंसलर इश्तियाक अहमद, एएनएम ममता कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका हेलेन, जाहिद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं