Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल से हाट बाजरे एक्सप्रेस चलाने व गढ़ बरूआरी में ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 



सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में सोमवार को सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक के नाम रेल अधीक्षक के माध्यम से दो सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि हाट बाजरे एक्सप्रेस का परिचालन वर्तमान में सहरसा से किया जा रहा है, जबकि इसे सुपौल से संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे सुपौल जिले के व्यापारियों और आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। वर्तमान व्यवस्था में व्यापारियों को सहरसा तक सामान पहुंचाने और वहां से सुपौल लाने में अतिरिक्त परिवहन खर्च वहन करना पड़ता है। यदि ट्रेन का परिचालन सुपौल से शुरू किया जाए तो जिले के व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आम लोगों को भी लाभ होगा।

उन्होंने दूसरी मांग के तहत सहरसा–जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर देने की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पटना सहित अन्य स्थानों पर इलाज एवं आवश्यक कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती है। ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि इस ट्रेन का स्टॉपेज गढ़ बरूआरी स्टेशन पर दिया जाता है तो हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

ज्ञापन के माध्यम से रेल प्रशासन से दोनों मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। मौके पर मोहम्मद इस्लाम, थिएटर पासवान, प्रमोद चौधरी, दिलीप कुमार, मिश्रीलाल महतो, सीता देवी, बच्चा देवी, चंद्रकला देवी, पायल देवी, चमेली देवी, बीवी खातून, रानी देवी, कंचन देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं