Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीएम ने की साप्ताहिक समीक्षा बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं लंबित मामलों की प्रगति का लिया जायजा



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया। जिले से बाहर के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

बैठक में न्यायालय वाद, दाखिल-खारिज मामलों, जिला जनता दरबार, जनसंवाद तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति का भी आकलन किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों एवं ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मो. तारीक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं