Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मुहर्रम को लेकर त्रिवेणीगंज थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील



सुपौल। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार शाम त्रिवेणीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी प्रियंका सिंह ने की, जबकि इसमें जनप्रतिनिधियों, ताजिया समिति के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित मुहर्रम ताजिया समिति के अध्यक्ष एवं सचिव की होगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की राजनीतिक या सांप्रदायिक भावना को प्रभावित करने वाली प्रतिमा, झांकी, पोस्टर, बैनर अथवा नारे का प्रयोग नहीं किया जाएगा, जिससे किसी व्यक्ति या समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हों।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि मुहर्रम जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने जुलूस में डीजे के उपयोग पर प्रतिबंध की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को घातक हथियार लेकर चलने अथवा नशे की हालत में पाए जाने पर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ताजिया समिति के सदस्य एवं क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं