सुपौल। जिला तैलिक साहु सभा, सुपौल के तत्वावधान में समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व डॉ. जे. लाल की पुण्य स्मृति में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुखदेव सुगंधी भवन, वार्ड संख्या-07, नगर परिषद, सुपौल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक लक्ष्मी कांत गुप्ता ने की।
सभा में समाज के लोगों ने दिवंगत डॉ. जे. लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति किए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. जे. लाल का जीवन सेवा, समर्पण और सादगी का प्रतीक था। उनका सामाजिक योगदान और जनसेवा का भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस अवसर पर बिहार तैलिक साहु सभा के उपाध्यक्ष महेन्द्र साह, कामता प्रसाद गुप्ता, डॉ. उमाकान्त, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज प्रियदर्शी, सत्यनारायण सहित समाज के अनेक गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने डॉ. जे. लाल के आदर्शों पर चलने तथा समाजहित में उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। गौरतलब है कि डॉ. जे. लाल का जन्म 12 अगस्त 1937 को हुआ था, जबकि 28 जून 2026 को उनका निधन हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं