Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कोशी की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोती वर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब


सुपौल। कोशी क्षेत्र की प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मोती वर्मा के निधन से पूरे सहरसा सहित कोशी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन को चिकित्सा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए सुपौल गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता राजेश कुमार मल्लिक ने की।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मोती वर्मा ने ऐसे समय में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जब चिकित्सा सुविधाएं सीमित थीं। उन्होंने अपने समर्पण, सेवा भावना और कुशल चिकित्सा से हजारों माताओं और नवजात शिशुओं का जीवन बचाया। उनके योगदान को समाज कभी नहीं भुला सकेगा।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मोती वर्मा केवल एक चिकित्सक नहीं, बल्कि समाज के लिए सेवा और मानवता की मिसाल थीं। उनका निधन पूरे कोशी क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

इस अवसर पर डॉ. मेजर शशिभूषण प्रसाद, डॉ. विनोद वर्मा, डॉ. अजीत श्रीवास्तव, अधिवक्ता रुद्र प्रताप लाल, प्रो. गिरिन्द वर्मा, अभय कुमार सिन्हा, डॉ. सत्य प्रकाश, अधिवक्ता संजीत कुमार सिन्हा, अधिवक्ता सत्य प्रकाश, विशजीत मल्लिक, गोविंद मंडल, नीरज किशोर प्रसाद, धीरेन्द्र पाठक, सुरेश मंडल, सुरेंद्र पाठक, अनिल कुमार गुप्ता, नीरज सिंह, संजीव, मिथिलेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, तुषार, टिंकू, आशु, अंश, राजीव, प्रकाश, उज्ज्वल, मुकेश झा, अरुण झा, चंद्र प्रकाश, बिभूति, शिवम, सूरज, सोनू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों एवं युवाओं ने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वे डॉ. मोती वर्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा का समापन "शत्-शत् नमन" के साथ हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं