Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मोहर्रम मेले का हुआ शुभारंभ, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने दिया भाईचारे का संदेश

 


सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत बरूआरी पंचायत के गंगापट्टी गांव में युवा क्लब गंगापट्टी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं युवा क्लब के सदस्यों ने लक्ष्मण कुमार झा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोहर्रम खुशी का पर्व नहीं, बल्कि इस्लाम धर्म में त्याग, बलिदान और शहादत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी धर्मों के लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर इस पर्व को मनाते हैं, जिससे सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव मजबूत होता है। ताजिया समाज के हर घर तक पहुंचकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने का कार्य करती है।

कार्यक्रम में मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद मंजूर, रामचंद्र यादव, अशोक यादव, फनी लाल यादव सहित युवा क्लब गंगापट्टी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं