Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : संदिग्ध मांस के साथ बुजुर्ग हिरासत में, जांच के लिए भेजा गया नमूना

 


सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गंगसायर गांव में शुक्रवार सुबह संदिग्ध मांस ले जा रहे एक बुजुर्ग को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी मो. मदरीश के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, मो. मदरीश साइकिल पर प्लास्टिक की बोरी में मांस लेकर जा रहे थे। संदेह होने पर ग्रामीणों ने उन्हें रोककर बोरी की तलाशी ली, जिसमें मांस के टुकड़े मिले। इसके बाद मामले की सूचना तत्काल प्रतापगंज थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मो. मदरीश को मांस सहित हिरासत में लेकर थाना ले आई। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि यह मांस अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के पोठिया गांव के एक व्यक्ति ने उन्हें दिया था, जिसे वह प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव निवासी मो. मुस्तकीम तक पहुंचाने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बोरी में करीब चार किलोग्राम मांस था, जिसकी कीमत 170 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई थी।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को संदिग्ध मांस के साथ हिरासत में लिया गया है। बरामद मांस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मांस किस प्रकार का है। रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं