Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : जिला स्तरीय ‘रेड रन 2026’ का आयोजन, एचआईवी/एड्स जागरूकता का दिया संदेश


सुपौल। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के तत्वावधान में एचआईवी/एड्स एवं अन्य स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अनूपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज में जिला स्तरीय ‘रेड रन (5 किलोमीटर मैराथन) 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने की, जबकि आयोजन का संचालन जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल, सुपौल के डॉ. बंधुनाथ झा एवं डॉ. महेंद्र नारायण यादव निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। वहीं बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति (BSACS), पटना के रिसोर्स पर्सन शिवम कुमार ने प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन एवं मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स, किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य तथा नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा समाज में स्वास्थ्य और जागरूकता के संदेशवाहक हैं।

जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने बताया कि 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता से चयनित तीन छात्र एवं तीन छात्राएं जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता में सुपौल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप पुस्तक सेट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, एनएसएस एवं रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं