Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

2.46 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 34.27 करोड़ रुपये, डीबीटी से राशि हस्तांतरित


सुपौल। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए बिहार सरकार ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से पेंशन राशि उनके बैंक खातों में भेज दी। शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि का अंतरण किया।

राज्यभर के 97,84,035 लाभार्थियों के खातों में कुल 1,423.94 करोड़ रुपये भेजे गए। वहीं, सुपौल जिले के 2,46,042 लाभार्थियों के बैंक खातों में 34 करोड़ 27 लाख 59 हजार 600 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

योजनावार आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,62,227 लाभार्थियों को 18.55 करोड़ रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 45,444 लाभार्थियों को 9.99 करोड़ रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 10,977 लाभार्थियों को 1.23 करोड़ रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12,483 लाभार्थियों को 2.74 करोड़ रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 14,167 लाभार्थियों को 1.57 करोड़ रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 744 लाभार्थियों को 16.36 लाख रुपये की राशि भेजी गई।

इस अवसर पर सुपौल जिला मुख्यालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पेंशन राशि हस्तांतरण के लाइव प्रसारण का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के 100 से अधिक लाभार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने समय पर पेंशन राशि उनके खातों में भेजे जाने पर बिहार सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं