Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जन संवाद में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 35 आवेदनों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश




सुपौल। समाहरणालय परिसर में सोमवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 35 आवेदन जिलाधिकारी को सौंपे।

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय एवं सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी मामलों का निष्पादन कर इसकी सूचना आवेदकों को भी उपलब्ध कराई जाए। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं