Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : सघन वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों का पालन करने की अपील




सुपौल। निर्मली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुपेश नारायण के नेतृत्व में निर्मली थाना क्षेत्र में मंगलवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की।

जांच के दौरान वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट समेत अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए भविष्य में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने बताया कि अपराध नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं