Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 70 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर कुल 70 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण किया जाए तथा अनावश्यक विलंब से बचा जाए। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर इन्द्रवीर कुमार, अनित कुमार (निदेशक, एनईपी-सह-डीआरडीए), विकास कुमार कर्ण (विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा), मुकेश कुमार (वरीय उप समाहर्ता) सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।

कोई टिप्पणी नहीं