Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनीं 96 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


सुपौल। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके।

जनता दरबार के दौरान उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं