सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में 11 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से टीबी मुक्त भारत अभियान, BHABYA प्रणाली एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे जांच, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) तथा डिफरेंशिएटेड टीबी केयर की सेवाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि टीबी उन्मूलन अभियान को गति मिल सके।
उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों को निर्देशित किया कि BHABYA पोर्टल के माध्यम से ओपीडी, इमरजेंसी, डायग्नोस्टिक, पैथोलॉजी, ईसीजी, डायलिसिस सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की प्रतिदिन ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य रूप से की जाए, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी प्रभावी ढंग से हो सके।
जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अभियान की सतत निगरानी करने तथा पात्र सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
बैठक में सिविल सर्जन, सुपौल, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक-सह-जिला योजना समन्वयक, जिला स्वास्थ्य समिति सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति पर विशेष जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं