सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार के निदेशानुसार जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम बाबू के द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडल अंतर्गत शेष बचे तीन जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं को नई अनुज्ञप्ति प्रदान की गई।
नई अनुज्ञप्ति प्रदान किए जाने से संबंधित पंचायतों के लाभुकों को जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित हो सकेगा। इससे लाभुकों को खाद्यान्न प्राप्त करने में होने वाली कठिनाइयों का समाधान होगा तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी।
जिला प्रशासन ने संबंधित अनुज्ञप्तिधारी विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप समय पर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें तथा लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। जिला प्रशासन द्वारा जन वितरण प्रणाली के संचालन की नियमित निगरानी भी की जाएगी।
जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को दी गयी नई अनुज्ञप्ति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं