सुपौल। डगमारा थाना पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुपौल न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
डगमारा थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त डगमारा थाना कांड संख्या 48/26 का नामजद आरोपी है, जिसके विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय, सुपौल में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं