Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कमलपुर में मवेशी के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया, पशु तस्करी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज




सुपौल। भारत-नेपाल सीमा से सटे कुनौली, कमलपुर और डगमारा क्षेत्र में कथित पशु तस्करी की गतिविधियों के बीच गुरुवार सुबह कमलपुर के समीप निर्माणाधीन पुल के पास एक व्यक्ति को मवेशी के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में कुनौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कुनौली वार्ड संख्या-12 निवासी अरविंद कुमार साह ने थाना में आवेदन देकर सीमा क्षेत्र में कथित रूप से हो रही पशु तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि कमलपुर के पास निर्माणाधीन पुल के समीप नेपाल की ओर से दो व्यक्ति एक मवेशी के साथ आते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों को देखकर एक व्यक्ति मवेशी छोड़कर फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपनी पहचान राजेंद्र कामत, पिता असर्फी कामत, निवासी वार्ड संख्या-12, कुनौली के रूप में बताई। आवेदन के अनुसार उसने फरार व्यक्ति का नाम मुख्तार मियां, पिता इनायत मियां, निवासी पिपराही, थाना डगमारा बताया और आरोप लगाया कि वह मवेशी उसके घर पहुंचाने जा रहा था। आवेदन में यह भी दावा किया गया कि इससे पहले भी तीन मवेशी वहां पहुंचाए जा चुके हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार इन दावों के समर्थन में मौके पर कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़े गए व्यक्ति और मवेशी को कुनौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि सूचना देने वाले युवक बजरंग दल से जुड़े हैं।

थानाध्यक्ष सत्यजीत प्रकाश ने बताया कि इस मामले में कुनौली थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर लिया गया है। मवेशी के साथ पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है। कार्रवाई के दौरान एएसआई दिवाकर प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं