Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

'नशा मुक्त भारत' अभियान की तैयारियां तेज, माय भारत की बैठक में बनी जनजागरूकता की रणनीति



सुपौल। माय भारत, सुपौल द्वारा आगामी "नशा मुक्त भारत" अभियान के सफल संचालन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रभारी जिला युवा अधिकारी तृप्ति जैन के प्रथम सुपौल आगमन पर स्वयंसेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक में जिले के सभी प्रखंडों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। अभियान के तहत नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, चित्रकला, रील एवं लघु फिल्म निर्माण, वाद-विवाद और नारा लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने तथा समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने की रणनीति तैयार की गई।

प्रभारी जिला युवा अधिकारी तृप्ति जैन ने कहा कि "नशा मुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य और समाज के उज्ज्वल निर्माण का जनआंदोलन है। माय भारत के स्वयंसेवक इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत हैं। सभी स्वयंसेवक अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक करें, उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ें और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को सचेत करें। मुझे विश्वास है कि सुपौल के स्वयंसेवक इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाकर इसे सफल बनाएंगे।"

बैठक को संबोधित करते हुए स्वयंसेवक रंजीत झा ने कहा कि "माय भारत युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का सशक्त मंच है। 'नशा मुक्त भारत' अभियान के माध्यम से जिले के प्रत्येक पंचायत, विद्यालय, महाविद्यालय और गांव तक जनजागरूकता पहुंचाई जाएगी। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़कर नशे के खिलाफ मजबूत सामाजिक जनआंदोलन खड़ा करना है।"

बैठक में स्वयंसेवक राजेश कुमार, मिथिलेश कुमार, कुंदन कुमार, मनीषा कुमारी, छोटू कुमार, प्रणव कुमार, केशव कुमार, राजकुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार सहित जिले के सभी प्रखंडों के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने अभियान को सफल बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं