Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़ व चांदपीपर पंचायत में जदयू के नए पंचायत अध्यक्ष मनोनीत, संगठन मजबूत करने पर जोर




सुपौल। जदयू संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को सरायगढ़ प्रखंड की सरायगढ़ एवं चांदपीपर पंचायतों में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से दोनों पंचायतों के नए पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन किया गया। सरायगढ़ पंचायत में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रामचंद्र मंडल को सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद प्रखंड अध्यक्ष ने उन्हें प्रमाण-पत्र, माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

वहीं, चांदपीपर पंचायत के कुलीपट्टी गांव में आयोजित बैठक में संगठन विस्तार एवं पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में श्याम नारायण मंडल को सर्वसम्मति से चांदपीपर पंचायत का जदयू पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद उन्हें प्रमाण-पत्र, अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने नवमनोनीत पंचायत अध्यक्षों से पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सूर्य नारायण मेहता, सुखदेव पंडित, राजेंद्र साह, लाल बहादुर, ममता, विजेंद्र मंडल, सूर्य नारायण पासवान, संजय पासवान, सीताराम मंडल, साबिर सुतिहार, रामदेव पंडित, रामदेव शाह, बद्री राम, रामानंद राम, मुंशी सरदार, जयप्रकाश मंडल, रामजी मंडल, चंदर मंडल, बेचन मंडल सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं