सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने सदर प्रखंड अंतर्गत एकमा पंचायत के बड़ागांव वार्ड संख्या-11 एवं 12 का दौरा कर किसानों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने किसानों की ओर से जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए अधूरी पड़ी कृषि बिजली वायरिंग का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की। इस अवसर पर किसान दिनेश कुमार, चंदन राय, उपेंद्र यादव, बम-बम राय, गोलू राय, संतोष यादव, सियाराम राय, भूपेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
लक्ष्मण कुमार झा ने बताया कि एकमा पंचायत के वार्ड संख्या-11 और 12 में कृषि कार्य के लिए बिजली वायरिंग का काम शुरू किया गया था, लेकिन वार्ड-11 में कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया और वार्ड-12 में भी अब तक काम पूरा नहीं किया गया है। इससे किसानों को खेती-बाड़ी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों ने अधूरी बिजली व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है और मांग की है कि कृषि बिजली वायरिंग का कार्य जल्द पूरा कराया जाए, ताकि सिंचाई एवं खेती से जुड़े कार्य प्रभावित न हों। युवा कांग्रेस नेता ने जिला प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं