Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक, खरीफ सीजन की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा




सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में 16 जुलाई 2026 को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खरीफ मौसम की तैयारियों और कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान धान आच्छादन, उर्वरकों की उपलब्धता, फॉर्मर रजिस्ट्री, कृषि इनपुट, खरीफ बीज वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण, मिट्टी जांच, उद्यानिकी फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं समग्र गव्य विकास से जुड़ी योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सिंचाई प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं