Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : तीन घरों में चोरी, नकदी-गहने व दस्तावेज लेकर फरार हुए चोर


सुपौल। बसंतपुर प्रखंड के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के वार्ड संख्या-11 में मंगलवार की देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए नकदी, चांदी के आभूषण, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, रात करीब दो बजे चोर सबसे पहले देव सुंदरी देवी के घर में घुसे। उस समय वह अपनी बहन के साथ घर में सो रही थीं। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 15 हजार रुपये नकद, लगभग 17 भरी चांदी के आभूषण (चेन, बाला आदि) तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। सुबह नींद खुलने पर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई।

इसके बाद चोरों ने जितेन्द्र राम और भोलबी देवी के घरों को भी निशाना बनाया। इन दोनों घरों से मोबाइल फोन चोरी होने की बात सामने आई है। पीड़ितों के अनुसार, कुल मिलाकर करीब एक लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है।

ग्रामीणों का दावा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर नेपाल के कंचनपुर क्षेत्र के बेलारदह निवासी एक व्यक्ति पर संदेह जताया जा रहा है। उनका आरोप है कि उक्त व्यक्ति पहले भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और भारत-नेपाल सीमा का फायदा उठाकर चोरी का सामान दोनों देशों में बेचता है। हालांकि पुलिस ने किसी भी संदिग्ध की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है तथा जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं