Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : सुखासन चौक पर जनरल स्टोर में लाखों की चोरी, आठ दिन पहले खाद दुकान भी बनी थी निशाना


सुपौल। किशनपुर थाना क्षेत्र के सुखासन चौक में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक जनरल स्टोर की दुकान का चदरा उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और मोबाइल, प्रिंटर, नगद सहित एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सुखासन पंचायत के वार्ड-12 निवासी पवन कुमार चौधरी की सेंट्रल बैंक के समीप जनरल स्टोर की दुकान है। सोमवार की देर रात चोर दुकान की छत पर चढ़े और चदरा उखाड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद दुकान में रखे मोबाइल, प्रिंटर, नगद राशि समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

मंगलवार सुबह जब पवन कुमार चौधरी दुकान खोलने पहुंचे तो चदरा उखड़ा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पीड़ित दुकानदार ने किशनपुर थाना में आवेदन देकर चोरी गए सामान की बरामदगी और चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महज आठ दिन पहले भी सुखासन चौक स्थित नवीन कुमार की खाद दुकान का चदरा तोड़कर नगद सहित लाखों रुपये की चोरी हुई थी। उस मामले का अब तक खुलासा नहीं होने से चोरों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।

इधर, किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के साथ-साथ आसपास के साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं