Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बरुआरी में शिक्षक प्रशिक्षुओं को आईसीटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण, डिजिटल शिक्षा पर दिया गया जोर


सुपौल। सदर प्रखंड के तजेन्द्र उच्च विद्यालय, बरुआरी में शिक्षक प्रशिक्षुओं के लिए आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी), कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों को आधुनिक डिजिटल तकनीकों से जोड़ते हुए विद्यालयों में स्मार्ट एवं प्रभावी शिक्षण व्यवस्था को बढ़ावा देना था।

प्रशिक्षण का संचालन पीएम श्री उच्च विद्यालय, किशनपुर के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक रोहित कुमार कुश तथा तजेन्द्र उच्च विद्यालय, बरुआरी के कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक सुजीत पाठक ने किया। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को कंप्यूटर के हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर की मूलभूत जानकारी देने के साथ-साथ शिक्षा में मोबाइल, इंटरनेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक प्रशिक्षुओं को स्मार्ट क्लास संचालन, आकर्षक प्रेजेंटेशन तैयार करना, नया ई-मेल बनाना, ऑनलाइन बैठक आयोजित करना, फाइल एवं स्क्रीन शेयर करना, कैमरा और माइक्रोफोन का प्रभावी उपयोग तथा एआई आधारित शैक्षणिक टूल्स के इस्तेमाल की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षुओं ने इन तकनीकों का स्वयं अभ्यास कर डिजिटल शिक्षण के विभिन्न पहलुओं को समझा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट सुपौल के व्याख्याता डॉ. सुमित कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित शिक्षा की भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों से विद्यालयों में नवाचार अपनाने, डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, रुचिकर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक प्रशिक्षुओं ने तकनीकी विषयों में गहरी रुचि दिखाई और इसे अपने भावी शिक्षण कार्य के लिए बेहद उपयोगी बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का समाधान किया तथा तकनीक के माध्यम से शिक्षा को अधिक प्रभावी, सरल और छात्र-केंद्रित बनाने पर बल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं