Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

दिनदहाड़े स्कूल के बाहर से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात



सुपौल। शहर में वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला स्थानीय आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल का है, जहां स्कूल के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पूरी वारदात विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-13, पुरानी दुर्गा स्थान निवासी एवं आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल में चतुर्थ वर्गीय कर्मी के पद पर कार्यरत सूरज कुमार सोमवार (6 जुलाई) को रोज की तरह अपनी लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन संख्या BR 50A 1619) विद्यालय के बाहर खड़ी कर ड्यूटी पर चले गए। विद्यालय की छुट्टी के बाद जब वह बाइक लेने पहुंचे तो वाहन गायब था।

इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में सुबह करीब 11:00 बजे से 11:30 बजे के बीच एक अज्ञात युवक बाइक चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना का पूरा वीडियो विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।

पीड़ित सूरज कुमार ने बताया कि बाइक का चेसिस नंबर MBLHA10EJ8GF02722 तथा इंजन नंबर HA10EA8GF03029 है। उन्होंने चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध चोर की रंगीन तस्वीर और बाइक के सभी आवश्यक दस्तावेज सुपौल थाना में आवेदन के साथ जमा कर प्राथमिकी दर्ज करने एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं