Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{st_classic_header}

Breaking News

latest

कुनौली में वृक्षारोपण यूनिट का शुभारंभ, पौधों की 100 प्रतिशत उत्तरजीविता पर जोर



सुपौल। निर्मली प्रखंड अंतर्गत कुनौली पंचायत में बुधवार को विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम के तहत वृक्षारोपण की नई यूनिट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने पौधारोपण कर किया।

उद्घाटन के बाद उप विकास आयुक्त ने योजना से जुड़े स्थानीय लाभुकों से सीधे संवाद किया और उन्हें मिलने वाले रोजगार, ससमय मानदेय भुगतान तथा योजना से प्राप्त होने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी लेते हुए फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना भी है।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने लगाए जा रहे पौधों की उत्तरजीविता (Survival) की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल पौधारोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की 100 प्रतिशत उत्तरजीविता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए नियमित सिंचाई, खाद तथा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्थानीय लोगों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता एवं रुचि बढ़ाने के लिए पौधों से होने वाले आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक लाभों की व्यापक जानकारी देने को कहा। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक (PRS) से पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार जानकारी ली। समीक्षा के क्रम में उन्होंने पंचायत कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रखंड में लक्षित कुल 12 वृक्षारोपण यूनिटों का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूरा कराया जाए।

वर्तमान में मात्र 6 यूनिटों पर कार्य संचालित होने पर उप विकास आयुक्त ने असंतोष व्यक्त किया और लक्ष्य के अनुरूप शेष यूनिटों का कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक बार किया जाने वाला कार्य नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण कर उन्हें स्वस्थ वृक्ष के रूप में विकसित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पौधों की देखभाल एवं योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं