Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

आईटीआई में विद्यार्थी सहयोग शिविर, डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों की समस्याएं सुनीं




सुपौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं प्रशिक्षण व्यवस्था से संबंधित विषयों की जानकारी ली।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने संस्थान एवं प्रशिक्षण व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को जिला पदाधिकारी के समक्ष रखा। डीएम ने प्रशिक्षणार्थियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निदान एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग शिविर के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

शिविर के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों से पोर्टल पर पंजीकरण कर उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं