Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष पर सुपौल पहुंचा पवित्र कलश, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत


सुपौल। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रेषित पवित्र कलश सुपौल पहुंचा। पवित्र कलश को सुपौल के गांधी मैदान स्थित मां दुर्गा स्थान परिसर में लाया गया, जहां श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक उसका स्वागत किया।

सुपौल पहुंचने पर 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन कर संत गुरु रविदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, मानवता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी समानता, सामाजिक समरसता और भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर गुरु रविदास जी के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक सुधार से जुड़े विचारों पर आधारित जन-जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश के दर्शन किए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा। आयोजकों ने कहा कि राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक न्याय एवं समानता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

कोई टिप्पणी नहीं