Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डीडीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की योजनाओं की समीक्षा, आवास निर्माण में तेजी लाने का निर्देश



सुपौल। उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, VB-G RAM G के सभी कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड समन्वयक स्वच्छता शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लंबित प्रथम एवं द्वितीय किस्त वाले लाभुकों के आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लाभुकों को आवास निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए निर्धारित स्तर तक निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कराया जाए।

उन्होंने योजना के तहत वास स्थल विहीन लाभुकों को राजस्व विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से वास स्थल उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अंचलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विकसित भारत G RAM G योजना की समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के अनुरूप E-KYC, मानव दिवस सृजन एवं वृक्षारोपण कार्य में अपेक्षित उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। 

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को IHHL के तहत लंबित एंट्री एवं जियो टैगिंग का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही Payee ID एवं भुगतान से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप Soak Pit निर्माण कार्य पूर्ण कराने को कहा गया।

बैठक में निदेशक, NEP, निदेशक, लेखा प्रशासन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला समन्वयक स्वच्छता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं