Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

700 मॉडल विद्यालयों में शुरू हुआ ‘बिहार विद्या साथी’, सुपौल के 15 विद्यालय भी जुड़े




सुपौल। मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विषय संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।

‘बिहार विद्या साथी’ प्लेटफॉर्म के तहत विद्यार्थियों को 24×7 निःशुल्क लाइव शिक्षक उपलब्ध होंगे। छात्र अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ाई कर सकेंगे। पढ़ाई के दौरान पाठ से संबंधित किसी भी समस्या का निःशुल्क और त्वरित समाधान प्राप्त करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए अनलिमिटेड पढ़ाई तथा AI टूल्स के माध्यम से कॉन्सेप्ट लर्निंग की व्यवस्था की गई है।

सुपौल जिले में भी इस कार्यक्रम को लेकर विशेष आयोजन किया गया। जिले के कुल 15 मॉडल विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं जिले के सभी 15 मॉडल विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर ‘बिहार विद्या साथी’ एप एवं इसकी सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सावन कुमार, उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान मणिभूषण कुमार सहित मॉडल विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल तकनीक आधारित यह पहल विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के साथ-साथ अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार शिक्षकों से सीखने का अवसर प्रदान करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं