Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सावन के अंतिम सोमवार पर डीएम ने तिलेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण



सुपौल। सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने सुखपुर स्थित प्रसिद्ध तिलेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जाएं।

सावन के अंतिम सोमवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने तथा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कोई टिप्पणी नहीं