Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में ऋण स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों तथा बैंक ऋण स्वीकृति की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों द्वारा जमा किए गए ऋण आवेदनों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऋण स्वीकृति में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता समय पर योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सकें।

समीक्षा बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक नरेन्द्र कुमार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सुपौल के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार रंजन, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर के कार्यपालक अभियंता धनंजय कुमार सिंह, सहायक विद्युत अभियंता आशुतोष कुमार शर्मा सहित विद्युत विभाग के अन्य अभियंता, पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला मुख्यालय एवं विभिन्न प्रखंडों के बैंकों के शाखा प्रबंधकों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभार्थियों को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराने तथा सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं