सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान न्यायालय वाद, दाखिल-खारिज, जिला जनता दरबार, जन संवाद सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े।
बैठक में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन मो. तारीक, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिले से बाहर पदस्थापित संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।


कोई टिप्पणी नहीं