Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही के स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकली प्रभात फेरी



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने तिरंगा हाथ में लेकर देशभक्ति का संदेश दिया और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान बीसीओ सह प्रभारी बीईओ शिव शंकर पंडित ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को अभियान के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मध्य विद्यालय पिपरा खुर्द के प्रधानाध्यापक संजय शरण ने बताया कि विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच हर घर तिरंगा अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। विद्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के साथ रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। विद्यालयों में तिरंगा प्रदर्शनी, ‘सेल्फी विद तिरंगा’, तिरंगा रंगोली सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ सहित देशभक्ति गीतों के माध्यम से माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम में शिक्षक राज कुमार, नवीन कुमार, पूनम कुमारी, रिंकू देवी, रामेश्वर शर्मा, भास्कर आनंद, राजेंद्र साह, हरिकांत मंडल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं