सुपौल। “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत जिला प्रशासन, सुपौल द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे लोहिया नगर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मी, विद्यार्थी, स्काउट-गाइड और आमजन शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार, भा.प्र.से., पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., भा.पु.से. एवं उप विकास आयुक्त इन्द्रवीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। यात्रा लोहिया नगर चौक से निकलकर स्टेशन चौक, महावीर चौक एवं अंबेदकर चौक होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई।
यात्रा में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, सम्मानित सदस्यगण, स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएं, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, एएनएम तथा सैकड़ों की संख्या में आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिभागियों ने शहर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना देखते ही बनी। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से शहर का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य आमजनों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना और “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।



कोई टिप्पणी नहीं