Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा


सुपौल। श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने सुखपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा तिलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर मेले के दौरान की गई सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा एवं सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल एवं स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं तथा पूरे मेले पर प्रशासन की लगातार निगरानी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं